सिटी बिग न्यूज | हिसार
अर्बन इस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा यू. के. जी. के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
बच्चों ने अल्फाबेट, आर्टिकल, दिस और दैट, एक्शन वर्ड, वृक्ष बचाओ, वेदर और सीजन, वृक्षों तथा पौधों, जू तथा आवागमन के साधनों आदि पर बहुत ही शानदार व आकर्षक मॉडल बनाएं। बच्चों के कई मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य महोदय तथा मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। विश्वास की बरवाला ब्रांच के प्राचार्य संजीव सहगल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह प्रदर्शनी प्रवीण भाटिया तथा कल्पना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई।
विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने छोटे-छोटे विद्यार्थियो के प्रयासों की सराहना करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों के अंदर छिपी बौद्धिक तथा सृजनात्मक प्रतिभा को बाहर निकाला जा सके।




































