सिटी बिग न्यूज | हिसार
सैक्टर-15 स्थित स्मॉल वंडर स्कूल में तुलसी पूजन व क्रिसमस डे के उपलक्ष्य पर विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें खेलों को दो चरणों में आयोजित किया गया।
कक्षा नर्सरी व एल.के.जी. तथा यू.के.जी. व प्री नर्सरी की विभिन्न प्रकार की रेस जिसमें फाइंड द वल्र्ड रेस, स्ट्रांग द बीड्स रेस, बॉटल बीड्स रेस, फ्रॉग रेस, कॉलेक्टिव रेस, एनिमल रेस, हैंग द वॉल रेस को बड़े ही मनोरंजक तरीके से आयोजित करवाया गया।
इन रेस से बच्चों का शारीरिक विकास, मानसिक विकास, बौद्धिक विकास की बढ़ोतरी के साथ-साथ उनका आई.क्यू. लेवल भी बढ़ता है।
प्राचार्या तरुणा कुहाड़ ने बच्चों को बताया कि हमारे शरीर के लिए खेल का क्या महत्व है व यह क्यों आवश्यक है। खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इसी के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों को क्रिसमस-डे के बारे में बताया गया तथा विद्यालय में तुलसी पूजन पूरी विधि विधान द्वारा किया गया। हमारी संस्कृति जो हमारी धरोहर है उसी को आगे बढ़ाते हुए तुलसी पूजन का क्या महत्व है व यह क्यों किया जाता है।
प्राचार्या ने विद्यार्थियों को बताया कि तुलसी एक दिव्य और औषधीय पौधा है जिसकी पूजा हमारे देश में प्राचीन काल से की जाती रही है।







































