सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान सुनील कुमार की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय कृषि मंत्री हरियाणा सरकार श्याम सिंह राणा से मुलाकात की और विश्वविद्यालय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री को अवगत करवाया कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रोफेसर बलदेव राज काम्बोज के कुशल मार्गदर्शन, प्रेरणा और नेतृत्व में विश्वविद्यालय सभी क्षेत्रों में उन्नति, प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
विश्वविद्यालय की स्थापना के लगभग 54 वर्षों के बाद इस वर्ष आईसीएआर द्वार उच्चतम ग्रेडिंग ‘ए’ प्लस के रूप में मान्यता दी गई है और देश के राज्य कृषि विश्वविद्यालयों (एसएयू)में विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान व आई.सी.आर. संस्थानों और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों सहित कृषि संस्थानों/विश्वविद्यालयों में एन.आई.आर.एफ. के तहत सातवां स्थान मिला है।
विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की पदोन्नति भी तय समय पर की जा रही हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद पहली बार अनुसुचित जाति वर्ग से संबन्धित अधिकारी को कुलसचिव के पद पर नियुक्ति मिली है, जो कि गौरव की बात है।
कुलपति डा. बी. आर. काम्बोज के कार्यकाल में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति हुई हैं एवं गैर शिक्षकों के विभिन्न पदों पर 102 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. बी आर अंबेडकर जयंती, संविधान दिवस, महर्षि वाल्मीकि जयंती आदि जैसे अनेक सामाजिक कार्यक्रम पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित किये गए हैं।
अत: यह विश्वविद्यालय सुरक्षित हाथों में उन्नति कर रहा है और विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी प्रशासन की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं और विश्वविद्यालय के विकास व प्रगति के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। हालांकि कुछ बाहरी तत्व विश्वविद्यालय की छवि को खराब कर रहें हैं।
प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि ग्रुप ‘सी’ व ‘डी’ की नई भर्ती करवाने के लिए भी कृषि मंत्री से अनुरोध किया। जिस पर कृषि मंत्री श्याम सुंदर राणा ने सकारात्मक रूप में लिया और उन्होंने सरकार से जल्द ही इन मांगो को भी पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विश्वविद्यालय में जल्द ही जेएसएस और एसएसएस की प्रमोशन भी की जाएगी जो कर्मचारियों के लिए नए वर्ष का तोहफा होगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न जाति-धर्म के कर्मचारी मिल जुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विश्वविद्यालय एवं हरियाणा प्रदेश की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल में एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी नॉन टीचिंग स्टाफ एसेासिएशन प्रधान सुनील कुमार, जोगिन्दर, सुरिंदर राणा, रामप्रताप, संजय, संदीप, महेन्द्र, एस.सी.एस.टी. फेडरराम के प्रधान मनोज कुमार, महासचिव नवीन, सुनील, अनिल व सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान कालू राम, चन्द्र बोस, जितेंदर व केला आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।







































