सिटी बिग न्यूज | हिसार
कमेरा वर्ग सामाजिक संगठन (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ धुवारिया ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है हम उसकी घोर निंदा करते हैं।
रामनाथ धुरवारिया ने मांग की कि हम महामहिम राष्ट्रपति से निवेदन करते हैं कि बाबा साहब का अपमान करने वाले ऐसे व्यक्ति अगर गृह मंत्री के पद पर रहेंगे तो देश के दलित और पिछड़ा वर्ग के लोगों के हालात और खराब होंगे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बारे में कही गई गृहमंत्री की बातों से दलित और पिछड़ा वर्ग में भारी रोष है इस रोष को कम करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह को तुरंत प्रभाव से पद से हटाकर उन पर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।
अगर अमित शाह को नहीं हटाया गया तो देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को जड़ से खत्म कर देगी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दलित पिछड़ों को उनका मान-सम्मान और अधिकार दिए और उन्हेें आगे बढ़ाने का काम किया इसलिए दलित और पिछड़ा वर्ग के लोग बाबा साहब के प्रति ऐसी गलत टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।







































