सिटी बिग न्यूज | हांसी
हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद में बिजली निगम के उप मंडल कार्यालय में आयोजित एक बैठक में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों ने स्थायी उप मंडल अधिकारी और चपरासी की नियुक्ति, समय पर साधन और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग की।
कर्मचारियों की मुख्य मांगे:
- नारनौंद सब डिवीजन में स्थायी उप मंडल अधिकारी और स्थायी चपरासी की नियुक्ति।
- कर्मचारियों को समय पर सामान, सुरक्षा किट और अन्य आवश्यक साधन उपलब्ध करवाना।
- सरकार द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाना।
हेड ऑफिस भिवानी यूनियन में शामिल हुए कर्मचारी
इसके अलावा, हिसार हेड ऑफिस के 10 कर्मचारियों ने हेड ऑफिस भिवानी की यूनियन ज्वाइन की। सभी कर्मचारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।







































