सिटी बिग न्यूज | हिसार
भारतीय संविधान के कैलीग्राफर रहे प्रेम बिहारी नारायण रायजादा के 123वें जयंती समारोह के उपलक्ष्य में महम चौबीसी के पंचायत चबूतरे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सूबेदार ओमप्रकाश सिवाच के नेतृत्व में लेखन कौशल प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जीवीएस इंटरनेशनल स्कूल दुबेटा के 150 बच्चों ने एक जैसे फांट साइज में लिखकर इतिहास रचा।
महम के एसडीएम दलवीर फोगाट व महम चौबीसी सर्व खाप के प्रधान सुभाष नंबरदार, रामफल राठी आदि ने बच्चों को संबोधित किया व उनका उत्साहवद्र्धन किया।
स्कूल में सभी होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर सोनू पंघाल, प्राचार्य प्रदीप सूरा, नीतू, विकास बामल, संजय सिवाच, मिलन, आरती, सुमन, नवीन, मनोरमा आदि मौजूद रहे।







































