सिटी बिग न्यूज | फतेहाबाद
किसानों के संभावित दिल्ली कूच को लेकर फतेहाबाद में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। हालांकि फतेहाबाद से किसी भी बॉर्डर से किसानों के दिल्ली कूच का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन एहतियात के तौर पर पंजाब से फतेहाबाद आने वाले सभी मुख्य रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई है।
#बैरिकेडिंग की
पंजाब के मानसा-बठिंडा की तरफ से आने वाले हांसपुर रोड और बुढलाडा की तरफ से रतिया को आने वाले रोड पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जाखल और टोहाना में चंडीगढ़ जाने वाले रास्तों पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है।
#रंगोई_नाला_पर_सुरक्षा
रतिया क्षेत्र, जिसे किसान यूनियनों का गढ़ माना जाता है, के अयाल्की गांव के रंगोई नाला पुल पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। यह वही स्थान है, जहां मार्च 2020 और 2024 के किसान आंदोलनों के दौरान किसानों को रोकने के लिए कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई थी।
#पंजाब_से_दिल्ली_कूच
पंजाब के जत्थे इन्हीं बॉर्डर इलाकों से होकर फतेहाबाद में प्रवेश करते हैं और फिर दिल्ली के लिए कूच करते हैं। इस बार भी पुलिस ने इन सभी रास्तों पर कड़ी नजर रखी है।







































