सिटी बिग न्यूज | हांसी
नारनौंद तहसील के बास गांव में एक किसान की गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया गया। आरोपियों ने पीड़िता के परिवार के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद और 15 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बास थाना पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बास बादशाहपुर की निवासी प्रमिला ने बताया कि 25 नवंबर की रात को उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे जोत दिया गया। जब प्रमिला सुबह खेत पहुंची, तो उन्हें घटना का पता चला।
प्रमिला ने आरोप लगाया कि उनकी तीन किले गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया गया। आरोपी गांव बास बादशाहपुर के निवासी गुरदीप और राजेश समेत 10-15 अन्य लोग थे, जो दो गाड़ियां और एक ट्रैक्टर लेकर आए थे।
जबरदस्ती कब्जे का आरोप
प्रमिला ने कहा कि आरोपियों ने पहले भी उनके साथ खेत को लेकर विवाद किया था। वे उनके खेत और घर पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। इस बार आरोपियों ने बाहरी बदमाशों को बुलाकर उनकी फसल को नष्ट कर दिया।
पुलिस_कार्रवाई
बास थाना पुलिस ने प्रमिला की शिकायत पर दो नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







































