सिटी बिग न्यूज | हिसार
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार द्वारा घोषित एमएससी केमिस्ट्री के परीक्षा परिणामों में ओडीएम महाविद्यालय की छात्रा शीतल ने विश्वविद्यालय के प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की छात्रा शीतल सुपुत्री पवन कुमार 2309 अंक लेकर एम एस सी केमिस्ट्री में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही महाविद्यालय की छात्रा प्रीति दूहन सुपुत्री कश्मीर सिंह ने 708 अंक लेकर चौथे समेस्टर में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जब भी विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम जारी होता है तो हमेशा ओडीएम महाविद्यालय के विद्यार्थी उच्च स्थानों पर रहते हैं।
एस बार अभी तक एम एस सी केमिस्ट्री के अलावा एम कॉम व एम एस सी कंप्यूटर साइंस में महाविद्यालय की विधार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं इसका श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल व अनुशासन को जाता है।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में उच्च स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के साथ-साथ अनुभवी व मेहनती शिक्षकों की एक टीम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रवेश से पहले यहाँ की काउसलिंग टीम से अपने कोर्स की पूरी जानकारी ले सकते हैं और विद्यार्थी महाविद्यालय में लैब लाइब्रेरी व क्लासरूम देख कर प्रवेश लें।
यहां स्नातक के बी. ए, बी. कॉम., बी. एस. सी. लाइफ साइंस, बी. एस. सी. फिजिकल साइंस, बी.एस. सी., कंप्यूटर साइंस के कोर्सेज उपलब्ध हैं। वहीं स्नातकोतर में एम. एस. सी., केमेस्ट्री, एम. एस. सी. फिजिक्स, एम. एस. सी. मैथमेटिक्स, एम. कॉम, एम ए. हिस्ट्री व एम. ए. पॉलिटिकल साइंस के कोर्स उपलब्ध है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम की वजह से विद्यार्थियों की यह पहली पसंद बना है, उन्होंने बताया कि हिसार, सिवानी व आसपास के गांव से महाविद्यालय की बस सुविधा के साथ साथ हरियाणा रोडवेज की फ्री बस पास सुविधा भी उपलब्ध है।




































