सिटी बिग न्यूज | हिसार
रचनात्मक सोच व जनहित के कार्यों में विशेष भागीदारी के चलते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को 30 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। कुम्हार महासभा द्वारा 30 नवंबर को सेक्टर-14 स्थित कुम्हार छात्रावास में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
प्रात: 11 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि होंगे तथा कुम्हार महासभा के प्रधान किरतान के पूर्व सरपंच शेरसिंह इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल विशिष्ट अतिथि होंगे।
कुम्हार महासभा के प्रधान शेरसिंह किरतान, महासचिव कृष्ण गंगवा व कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बगला ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम के लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि रणबीर गंगवा मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी हैं और सभी के सुख-दुख में साथ देते है। इस सम्मान समारोह में समाज के लोगों को अधिक से अधिक अपना योगदान देना चाहिए।
सम्मान समारोह का निमंत्रण देने के लिए कुम्हार महासभा के प्रधान शेरसिंह, कृष्ण गंगवा महासचिव, ओमप्रकाश बगला कोषाअध्यक्ष व कार्यकारीणि सदस्य, घड़सीराम पूर्व सरपंच, महेंद्र चेयरमैन, सत्यनारायाण चावलिया, चंद्राराम गुरी, मनोहर टांक, लाल बहादुर खोवाल (मुख्य सलाहकार), सुभाष मुंडा सरपंच, भजनलाल पूर्व सरपंच, सुभाष ईटीओ (रिटायर्ड), रतनसिंह, सूरजभान घोड़ेला, राजमल हांसी, भरतसिंह पूर्व हैड मास्टर, नरेश वर्मा नारनौंद, रामफल मैनेजर अदि गांव-गांव जाकर समारोह में पहुँचने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।







































