सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार संघर्ष समिति अध्यक्ष एवं सेक्टर 9,11 के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने बताया कि कुछ समय पूर्व सभी सेक्टर्स सहित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 9-11 के एक प्रतिनिधिमंडल ने एच एस वी पी प्रशासक अनीश यादव और राजेश खोथ से मिलकर सेक्टर की समस्याओं को उनके समक्ष रखा था।
इसी कड़ी में सैक्टर 9,11 में खाली प्लाटों से कंटीली झाडिय़ां और खरपतवार हटाने का काम शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही सेक्टर 16,17, सेक्टर 14, सेक्टर 1,4 और बाकी अन्य सेक्टर में भी यह कार्य करवाया जायेगा। इसके लिए उन्होंने एच एस वी पी प्रशासन का आभार जताया।
जितेंद्र श्योराण ने बताया कि कल सेक्टर 9,11 का प्रतिनिधिमंडल प्नगर निगम कमिश्नर नीरज कुमार से मिलकर निगम के अंतर्गत आने वाली सेक्टर की समस्याओं से अवगत करवाने का काम करेगा।
इस मौके पर हिसार संघर्ष समिति एवं सेक्टर 9,11 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र श्योराण, महासचिव महेंद्र भयाना, पूर्व प्रधान बीर सिंह बामल, डॉ प्रदीप गोयल, दिलबाग सिंह, महावीर सिंह, राजकुमार सिहाग, चुन्नीलाल शर्मा, अमित जिंदल, गिरिराज, राजकुमार सहित सेक्टर 9,11 के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







































