सिटी बिग न्यूज
फतेहाबाद में मुख्यमंत्री को विकास कार्यों की गलत लिस्ट पर सस्पेंड हुए #DIPRO के बाद गाज #DC पर भी गिरी है। #DC राहुल नरवाल का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब पहले भी फतेहाबाद में #DC रह चुकीं मनदीप कौर पदभार संभालेंगी। मनदीप कौर फिलहाल चरखी दादरी में #DC का पद संभाल रही थीं।
वहीं राहुल नरवाल को उनके स्थान पर चरखी दादरी में #DC नियुक्त किया गया है। मनदीप कौर फतेहाबाद में अप्रैल से अगस्त 2023 तक पांच महीने फतेहाबाद की #DC रही थीं। बता दें कि 25 जुलाई को पुरानी अनाज मंडी में हुई प्रगति रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंच से भाजपा सरकार के कार्यकाल में फतेहाबाद में हुए विकास कार्यों की लिस्ट पढ़ी थी ।
लेकिन इस लिस्ट में कई ऐसे विकास कार्य शामिल थे जो कांग्रेस सरकार के समय किए गए थे। इस मामले को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया और भाजपा को भी फजीहत झेलनी पड़ी। इस मामले पर सरकार ने एक्शन लेते हुए शाम को ही #DIPRO कसाना को सस्पेंड कर दिया। वहीं इस मामले की जांच भी #DC को सौंपी गई थी, अब #DC को ही बदल दिया।
अब मनदीप कौर की बात करें तो लोकप्रिय आईएएस अधिकारी हैं। अपने काम और आमजन से जुड़ाव के चलते बहुत अच्छी पहचान बनाई है। फतेहाबाद में भी #DC रहते हुए उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा था। उनके कार्यकाल के दौरान फतेहाबाद में आई बाढ़ के दौरान उन्होंने बेहतरीन कार्य किया था। अब चरखी दादरी में भी #DC रहते हुए जमीनी स्तर पर उतरकर बहुत सराहनीय कार्य किए हैं।
हाल में बारिश में भी अधिकारियों को पानी निकासी के लिए सुझाव देना हो या उन्हें 24 घंटे के भीतर शहर को जलभराव से मुक्त करवाना हो। #DC मनदीप कौर हमेशा आमजन की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं।







































