सिटी बिग न्यूज | हिसार
आर्यनगर, हिसार स्थित गुरु दक्ष आईटीआई में गुरु दक्ष कुम्हार शिक्षण समिति के तत्वावधान में समिति के प्रधान कृष्ण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अप्रैंटिसशिप एवं रोजगार मेला आयोजित किया गया जिसमें देश की सर्वश्रेष्ठ बहुराष्ट्रीय कंपनी – लोट्टे इंडिया रोहतक तथा रिन्यु पॉवर जयपुर ने हिस्सा लिया।
इस रोजगार मेले में भाग लेने हेतु हरियाणा ही नहीं अपितु देश भर के विभिन्न राज्यों से आईटीआई कोर्स पासआउट सैकड़ों बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया ।
रोजगार मेले में विशिष्ट अतिथि के तौर पर समिति के कार्यकारी सदस्य राजेन्द्र जाखड़ व समिति के समर्पित सदस्य सुरेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष खंड विकास समिति, आर्यनगर ने शिरकत कर संस्थान द्वारा बेरोजगार युवाओं के प्रति किए जा रहे प्रयासों की भरपूर सराहना की।
संस्थान की तरफ से कंपनियों से आए प्रतिनिधियों रिन्यु पॉवर जयपुर के लिए भवानी शंकर मीणा व लोट्टे इंडिया रोहतक के लिए अब्दुल शमद का आभार प्रकट किया। संस्थान के प्राचार्य ओमप्रकाश वर्मा ने बताया की भविष्य में भी रोजगार के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने हेतु कंपनियों के साथ संस्थान का मार्ग प्रशस्त किया गया है।
भविष्य में हमारे संस्थान मे उपलब्ध कोर्स इलेक्ट्रिशियन, ड्राफ्ट्समैन सिविल, फिटर, वायरमैन व वैल्डर में प्रवेश प्राप्त कर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता प्रदान करवाने हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की।
संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सतपाल शिकारपुर ने समापन समारोह में बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न राज्यों से आए उम्मीदवारों में से दोनों कंपनियों हेतु 42 युवाओं का चयनित किया गया है। इस प्रक्रिया में आईटीआई पास आउट सभी छात्र सफलतापूर्वक चयनित कर लिए गए। संस्थान के समूह अनुदेशक गुलाब सिंह, प्रारूपकार अनुदेशिका कुमारी सरोज वर्मा, प्रोमिला वर्मा व लिपिक बलराम ने रोजगार मेले को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।







































