सिटी बिग न्यूज | हिसार
शुक्रवार अर्बन स्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एल.के.जी. के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी पसंदीदा कहानियां बड़े आत्मविश्वास और उत्साह के साथ सुनाई।
इस प्रतियोगिता में प्रियांश और साहिल ने प्रथम स्थान, प्रतिज्ञा और सत्यम ने द्वितीय स्थान व सेजल और अंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता अध्यापिका अनीता कोड़ा के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भाषाई कौशल, आत्मविश्वास और सार्वजनिक बोलने की क्षमता का विकास करना था।
प्रतियोगिता के अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए ताकि उनका उत्साह और भी बढ़ सके।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए बच्चों को और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा साथ ही बताया कि हमारे विद्यालय का यह प्रयास बच्चों की व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगा और हम भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करते रहेंगे।







































