सिटी बिग न्यूज | हिसार
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 9-11 का एक प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र श्योराण की अध्यक्षता में नगर निगम कमिश्नर से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के समक्ष सैक्टर की विभिन्न समस्याओं को रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
प्रधान जितेंद्र श्योराण ने निगम कमिश्नर के समक्ष सैक्टर की समस्याओं को गिनवाते हुए बताया कि सैक्टर में जगह-जगह कूड़ा-कचरा फैला हुआ है जिससे सैक्टर की सुंदरता समाप्त हो रही है। इसलिए पूरे सैक्टर में पूर्ण रूप से सफाई करवाई जाए। सैक्टर की सडक़ों के किनारे वाली बर्म व डिवाइडर से कंटीली झाडिय़ों आदि की सफाई करवाई जाए।
सैक्टर में निगम की जो गाडिय़ां कूड़ा उठाने आती हैं उनकी संख्या बहुत सीमित है। इसलिए इन गाडिय़ों की संख्या को बढ़ाया जाए। सडक़ किनारे खड़े पेड़ों की छंटाई करवाई जाए। बरसाती नाले की समय पर व अच्छी तरह से सफाई करवाई जाए ताकि बरसात के दिनों में सैक्टर में जलभराव की समस्या न हो। सैक्टर में बेसहारा गांव, बंदर, कुत्ते बहुत संख्या में घूमते रहते हैं और अनेक बाद सैक्टरवासियों को घायल भी कर चुके हैं इसलिए इनसे छुटकारा दिलाया जाए।
सैक्टर के मकान नं. 2693 से 2695पी के सामने ग्रीन बैल्ट बनाई जाए। सैक्टर में जहां-जहां से बच्चे स्कूल बसों में चढ़ते हैं और उनकी बस का स्टॉप होता है वहां बच्चों के बैठने के लिए बैंच रखवाए जाएं तथा मुख्य मार्गों बस क्यू सैल्टर बनवाए जाएं।
मुख्य सडक़ से सैक्टर 9-11 में एंट्री करते हैं तो वहां पर नाला टूटा हुआ है तथा वहां पर मुन्ना स्वीट्स के पास किसी सरकार के सदस्य का साइन बोर्ड निगम द्वारा लगाया गया है जो कि गलत है। इसके लावा मकान नं. 2532 से 2585 तक बरसाती नाली नहीं बनाया गया है उसे बनाया जाए आदि मांगें कमिश्नर के समक्ष रखी। प्रतिनिधि मंडल ने इसे जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग रखी। निगम कमिश्नर ने शीघ्र सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रधान जितेंद्र श्योराण के अलावा मुकेश कुमारी, महेंद्र भयाना, सुमेर शर्मा, बीर सिंह बामल, दलजीत अहलावत, रघुबीर बुडानिया, राजकुमार सिहाग, महाबीर सिंह, सुरेश गुप्ता, मुकेश कुमार, सुमन श्योराण, बबीता भारद्वाज, मंजू, सुमन शर्मा आदि शामिल थे।







































