सिटी बिग न्यूज | हिसार
आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई के युवा अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता जतिन शर्मा ने आज पार्टी को अलविदा कह दिया और भारतीय जनता पार्टी (बी जे पी) के जिला अध्ययक्ष आशोक सैनी, नलवा विधायक रनबीर पनीहार, पूर्व सीनीयर मैयर अनिल मानी एवं वैभव बिदानी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने अपने इस फैसले को देशहित और विकास की राजनीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बताया।
जतिन शर्मा ने कहा, “मैंने आम आदमी पार्टी में रहकर जनता की सेवा करने की पूरी कोशिश की, लेकिन अब मुझे लगता है कि देश और समाज के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ही सबसे उपयुक्त मंच है। भाजपा की नीतियां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मेरे लिए प्रेरणादायक हैं।”
भाजपा की ओर से उनका स्वागत करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने जतिन शर्मा के फैसले का स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मेहनत से पार्टी को मजबूती मिलेगी। ज्ञात रहे कि यह कदम दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरणों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।







































