सिटी बिग न्यूज | हिसार
सिरसा में स्थित चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में ओपन हरियाणा ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल स्थित ब्लैक टाइगर ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों अंशुल ने गोल्ड मेडल, अनु एवं संचित ने सिल्वर मेडल, ऋषिका, सोनाक्षी, ध्रुवराज, हिमानी, कार्तिक और अंकित ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। अभिषेक, हीरेन एवं विकास का भी सराहनीय प्रदर्शन रहा।
कोच सूरज कुमार ने कहा कि एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इतने पदक हासिल करके एकेडमी और अपने माता पिता का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सेल्फ डिफेंस सोसायटी के अध्यक्ष रोहतास कुमार और कोच सूरज कुमार ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।







































