सिटी बिग न्यूज
सिरसा जिले के गांव आनंदगढ़ के किसान मांगेराम गोदारा ने पूजा नामक अपनी मुर्राह नस्ल की भैंस 3 लाख 15 हजार में बेची है, जिसका दूध 19 लीटर प्रतिदिन बताया गया है। मांगेराम का पिछले लंबे समय से पशुपालन कर रहे हैं। मांगेराम पिछले 15 सालों से पशुपालन व्यवसाय में है।
भैंसों के रख रखाव और उनकी सेवा में करने में उनकी विशेष रुचि है। इसी के चलते मांगेराम हर नस्ल की भैंस पालते हैं। अपनी भैंसों का प्यार से नामकरण भी करते हैं। इसके चलते इलाके में उनकी चर्चाएं होती रहती हैं। हाल ही पशुपालक मांगेराम ने अपनी पूजा नामक मुर्राह नस्ल की भैंस 3 लाख 15 हजार रुपये में बेची है।
मांगेराम ने बताया कि उसकी भैंस प्रतिदिन 19 लीटर दूध देती थी। इससे पहले भी मांगेराम ने 3 लाख 30 हजार रुपये में मुर्राह नस्ल की भैंस बेची थी। किसान ने बताया कि वह करीब 15 वर्षों से पशुपालन व्यवसाय में है और नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान दे रहा है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखविंदर चौहान ने बताया कि किसान भले ही पशु कम रखें।
लेकिन नस्ल सुधार की ओर ध्यान अवश्य दें। इस पर विभाग की और दुग्ध प्रतियोगिता के तहत हजारों रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। पशुपालन में नस्ल सुधार से न केवल किसान की आर्थिक दशा मजबूत होगी बल्कि लोगों की पशुपालन में रूचि भी बढ़ेगी।




































