हिसार के नजदीक गांव हिंदवान में तूफान से हुआ बहुत बड़ा हादसा। एक मिनट में तीन बार आए जलजले ने पूरी गौशाला को तहश-नहश कर दिया। ऊपर से लोहे की टीन टूटने और लोहे की पाइप गिरने से 15 गायों की मौके पर ही मौत हो गई और करीबन 12 गायों को गंभीर चौटे आई हैं , किसी की रीढ़ टूटी या किसी का पैर कट गया। गौशाला संचालक ने बताया ,उसको लाखों का नुकशान हुआ उसकी इतनी चिंता नहीं है , बल्कि 15 गायों जान चली गई और काफी गाय घायल हुई है इस बात ने उनको बहुत ज्यादा सदमा पहुंचाया है।

गांव के लोगो ने किया गायों को रेस्क्यू
तूफान रुकने बाद पास के गांव शाहपुर और हिंदवान से लोगो ने आकर गायों को बाहर निकाला। रोड पर पेड़ गिरने से JCB नहीं आ सकी, लेकिन सभी लोगो ने मिलकर लोहे के भरी पिलर उठाकर गायों का रेस्क्यू किया। तूफान के वक़्त गौशाला में मौजूद एक युवक को चोट लगी।
गौशाला में काम करने वाले युवको ने बताया की एक साल में ये गौशाला तैयार हुई थी और अभी दो – टीन दिन पहले ही काम बंद हुआ था , और फिर दो दिन बाद ही ऐसे भयंकर तूफान ने पूरी गउशाला को उजाड़ दिया। हिंदवान और आस – पास गावो में दुःख का माहौल छाया हुआ है। गौशाला संचालक और वहाँ पर काम करने वाले सभी लोगो का एक तरह से परिवार ही उजड़ गया। काम करने वालों ने बताया की वे सभी गायों और बच्छों बड़े ही लाड – प्यार से रखते थे और अपने बच्चो की तरह पालते थे।

































