हिसार , नारनौंद उपमंडल के गावं मिर्चपुर में स्कूल बसों से चोरो ने 100 लीटर डीजल किया गायब। यह घटना 28 नवंबर की शाम गावं कोथ खुर्द की है,जहां हर रोज की तरह बसें कड़ी थी।
अगली सुबह जब बस चालक पवन ड्यूटी पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दोनों बसों के फ्यूल टैंक के ताले टूटे पड़े हैं और टैंकों में डीज़ल नहीं है। इसकी सूचना तुरंत स्कूल प्रबंधन को दी गई।
डीजल टैंक के टेल टूटे हुए मिले। स्कूल के प्रिंसिपल बिजेंद्र सिंह ने मिर्चपुर चौकी में लिखित शिकायत देकर बताया कि रात में अज्ञात लोग बसों के टैंक तोड़कर डीज़ल निकाल ले गए। परिचालक कुलदीप और ट्रांसपोर्ट इंचार्ज रामनिवास ने भी मौके का निरीक्षण कर चोरी की पुष्टि की।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी एसआई रणधीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह साफ तौर पर डीज़ल चोरी का मामला प्रतीत हो रहा है। नारनौंद थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने इलाके में रात के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाने और ऐसी वारदातों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।







































