सिटी बिग न्यूज | हिसार
इनेलो पार्टी की हिसार इकाई संगठन का विस्तार किया गया जिसे इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान के नेतृत्व और इनेलो हिसार जिला अध्यक्ष सतपाल काजला अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर हिसार जिला के 6 हल्का प्रधान नियुक्त किए गए। नलवा हल्का से तेलूराम सरपंच, आदमपुर से जंगबहादुर पचार, बरवाला से सत्यवान राजली, उकलाना से राजकुमार सरपंच, नारनौंद से राजेश उर्फ बिल्लू, हिसार से चरण सिंह को हल्का प्रधान की जिम्मेवारी दी गई।
महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ललिता टांक, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजीव राजा और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुभाष टांक को बनाया गया। उन्होंने बताया कि इनेलो पार्टी सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के आदेश अनुसार 6 मई सुबह 10 बजे है एचएयू 4 नंबर गेट के सामने सभी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता इक्टठे होकर लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकालेंगे तथा जिला उपयुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को पंजाब द्वारा हरियाणा के हक का पानी रोकने के विरोध में ज्ञापन सौंपेंगे।
इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश सचिव सतवीर सिसाय, प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग जयसिंह सैनी, प्रदेश सचिव राजू तलवंडी, प्रदेश सचिव जोगीराम किरतान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशपाल गोदारा वह अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।







































