सिटी बिग न्यूज | हिसार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने हिसार दौरे के दौरान भाजपा नेता रामनिवास राड़ा के आवास पर जलपान के लिए पहुंचे। रामनिवास राड़ा ने मुख्यमंत्री के उनके आवास पर पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
तत्पश्चात प्रभु श्रीराम का विशेष पटका ससम्मान पहनाया व स्मृति चिन्ह के रूप में विशाल व भव्य विजयी रथ भेंट किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राड़ा के आवास पर काफी देर तक रुके और उनके साथ राजनीतिक व अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सी.एम. सैनी काफी खुश थे और सभी से पूरी गर्मजोशी के साथ मिले।
उन्होंने रामनिवास राड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामनिवास राड़ा हिसार में एक मजबूत नेता हैं और उनके आने से हिसार में भाजपा को और मजबूती मिली है। उन्होंने राड़ा की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वे न केवल राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अपना पूरा योगदान देते हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा निगम चुनाव में हिसार में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए भी बधाई दी गई व सभी को प्रधानमंत्री मोदी के 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में हिसार आगमन पर पहुंचने का निमंत्रण दिया।
इस मौके पर रामनिवास राड़ा ने कहा कि सी.एम. नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि वे हरियाणा में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने अपने थोड़े से शासनकाल के दौरान ही अपनी कार्यशैली व व्यवहार से प्रदेश की जनता के दिलों में एक खास जगह बना ली है।
हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश नए मुकाम पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पूरा मान-सम्मान देती है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में पार्टी के समर्पित साधारण नेताओं को सी.एम. बनाकर पार्टी ने साबित किया है कि भाजपा में परिवारवाद की बजाय व्यक्ति की मेहनत, निष्ठा व लगन को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि सी.एम. सैनी का यहां आगमन पर हृदय की गहराइयों से स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भयाणा, रणधीर पनिहार, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र, जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ व अशोक सैनी, जिला महामंत्री, संजीव रेवड़ी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके साथ उनके बड़े भाई बिहारी लाल राड़ा व उनके अनेक साथी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।







































