सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार के बरवाला में एक महिला ने अपने पति पर दहेज की मांग और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच के बाद पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
📌 क्या है मामला?
बरवाला वार्ड नंबर 5 की संगीता की शादी 21 नवंबर 2021 को जींद जलालपुरा के मोहित से हुई थी। संगीता ने आरोप लगाया कि शादी के तुरंत बाद ही पति, सास, ससुर और ननद ने उसे कम दहेज लाने के लिए ताने दिए और अल्टो कार व सोने के आभूषण की मांग की।
📌 मायके में छोड़ा, पंचायत भी हुई बेनतीजा
पग फेरे के बहाने मोहित उसे मायके छोड़ आया और दहेज की मांग पूरी होने तक वापस न ले जाने की धमकी दी। दिसंबर 2024 में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
📌 पुलिस कार्रवाई
शिकायत के बाद दोनों पक्षों की काउंसलिंग करवाई गई, लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ। 12 फरवरी 2025 को संगीता ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में सास, ससुर और ननद की संलिप्तता नहीं पाई गई, लेकिन पति मोहित को दोषी मानते हुए IPC की धारा 323, 498A, 406 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।







































