सिटी बिग न्यूज | हिसार
भारत नगर में एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक महिला अपने बेटे और भतीजे के झगड़े में बीच-बचाव करने गई और उस पर छुरी से हमला कर दिया गया। 50 वर्षीय महिला संतोष गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता संतोष का भतीजा अमन मजदूरी करके घर लौटा तो गली में राहुल नाम का युवक खड़ा था। इस दौरान राहुल ने अमन और संतोष के बेटे कालू को गालियां दीं, जिससे कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया। शोर सुनकर संतोष मौके पर पहुंची, तभी रोनी, राम और माण्डी भी वहां आ गए।
विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल ने संतोष पर छुरी से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए और जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने किया केस दर्ज
HTM थाना पुलिस ने संतोष की शिकायत पर राहुल, रोनी, राम और माण्डी के खिलाफ धारा 115, 118(1), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







































