सिटी बिग न्यूज | भिवानी
भिवानी जिले की अनाज मंडी स्थित बैंक के 44 वर्षीय कर्मचारी मनीष का शव तोशाम बाईपास स्थित जलघर के टैंक में मिला। मनीष 3 मार्च को ड्यूटी पर गया था और अचानक लापता हो गया था। उसका मोबाइल बैंक में ही छूट गया था। परिवार व पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
मनीष की स्कूटी जलघर के पास लावारिस हालत में मिली थी, जिसके बाद बुधवार को उसका शव टैंक में तैरता मिला। पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला और परिजनों के बयान के आधार पर इत्फाकिया कार्रवाई की। मनीष दो बच्चों का पिता था।







































