सिटी बिग न्यूज | हिसार
समाज की अनेक बुराईयां जिस एक मूल से पनपती हैं वह असमानता और भेदभाव है। इसी विषय पर समाज को जागरूक करने एवं अध्यापकों को समानता के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिग्विजय मैमोरियल स्कूल में सी बी एस ई ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का मुख्य विषय ‘लिंग समानता एवं जागरूकता’ था। डॉ. अंजु तलवार एवं डॉ. राज सांगवान ने विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों को इस विषय पर प्रशिक्षित किया साथ ही उन्हें बच्चों को लिंग भेदभाव से दूर रखने के असंख्य तरीके समझाए।
इस दौरान सभी अध्यापकों ने अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया और लिंग समानता को न सिर्फ समझा बल्कि यह जाना कि एक साथ मिलकर ही भावनात्मक एवं भौतिक समाज में उत्थान संभव है।
डॉ अंजु तलवार द्वारा इस विषय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया तथा डॉ. राज सांगवान द्वारा गतिविधियों का प्रदिपन हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पायल बिश्नोई ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की वर्कशॉप न सिर्फ अध्यापकों में नई ऊर्जा का संचार करती हैं बल्कि उन्हें शिक्षण से परे उनकी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराती हैं।







































