सिटी बिग न्यूज | हिसार
आज नगर निगम चुनाव वार्ड नंबर 8 के सर्वजातीय पंचायती उम्मीदवार रवि सैनी जमालपुरिया ने अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत हनुमान मंदिर चौक, ढाणी बड़वाली में मतदाताओं से रूबरू होते हुए कहा कि आप मुझे वोट रूपी आशीर्वाद देकर आने वाली दो मार्च को ‘हवाई जहाज’ के निशान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे कामयाब बनाएं।
आज रवि सैनी जमालपुरिया के चुनाव प्रचार को उस समय और गति मिली जब समाज सेविका पूर्व पार्षद मैडम राजहसीना व खटीक परिवार ने अपना आशीर्वाद, सहयोग व समर्थन देने का ऐलान किया।
आत्म विश्वस से लबरेज रवि सैनी जमालपुरिया ने कहा वे वार्डवासियों से वादा करते हैं कि वे अपने वार्ड की गरिमा को बनाए रखेंगे और किसी भी सूरत में वार्ड के विकास कार्यों को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे।
आपके वार्ड का मान सम्मान सदैव बरकरार रखूँगा और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार कमी नहीं आने दूँगा वॉर्ड की जनता द्वारा दिए जा रहे जनसमर्थन का सदैव ऋणी रहूंगा।
रवि जमालपुरिया ने कहा कि मेरा पुरजोर प्रयास रहेगा कि हिसार के बीस के 20 वार्डों में वॉर्ड नंबर आठ की तस्वीर अलग ही नजर आएगी वार्ड में होने वाले विकास कार्य अपने मुँह से बोलेंगे इस अवसर पर वार्ड की माताओं बहनों के साथ साथ युवा और बुजुर्ग साथियों का भी ज़ोरदार समर्थन मिला और यह कारवां मैं उम्मीद करता हूँ जैसे जैसे दो मार्च नज़दीक आएगी और भी बढ़ता चला जाएगा।







































