सिटी बिग न्यूज | हिसार
स्थानीय अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओ में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन भाषण से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों की महत्व के बारे में बताया और उन्हें अनुशासन में खेल भावना के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय निदेशक ऋषि विशुभ विश्वास जी ने मुख्य अतिथि के रूप में, तथा रश्मि त्यागी मैम, उषा ठकराल मैम, सुरेंद्र पूनिया श्रीमान दीपक , राजेश छोकर, नरेंद्र भाटिया आदि ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रतियोगिता में 100, 200 व 400 मीटर रेस ,रिले रेस, बोरा रेस ,ऑक्टोपस रेस, केकड़ा रेस आदि खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ भाग लिया। सभी विजेताओं को मेडल ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही कक्षा पहली से बारहवीं तक के शैक्षणिक पोजीशन होल्डर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है और यह शारीरिक मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।







































