सिटी बिग न्यूज | हिसार
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-हिसार और नई दिल्ली-हिसार रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 05632, रेवाड़ी-हिसार स्पेशल ट्रेन 1 फरवरी 2025 से रेवाड़ी से 19:00 बजे की बजाय 18:00 बजे रवाना होगी और हिसार में 22:35 बजे की बजाय 22:15 बजे पहुंचेगी।
इसके अलावा, गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार ट्रेन के मार्ग में स्थित भवानी खेड़ा, हांसी, सातरोड, और हिसार स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है, जो 1 फरवरी 2025 से लागू होगा।
कैप्टन शशि किरण ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे नए समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
🚉 रोहतक-हिसार रूट में भी बदलाव
🔸 सिरसा और किसान एक्सप्रेस अब भिवानी जंक्शन की बजाय भिवानी सिटी से होकर जाएंगी।
🔸 इससे यात्रियों को 40-45 मिनट का समय बचेगा, क्योंकि पहले ट्रेनें भिवानी जंक्शन पर पॉवर बदलने के लिए रुकती थीं।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनाएं।







































