सिटी बिग न्यूज | सिरसा
हरियाणा के सिरसा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पंचायती राज विभाग के JE लवीश कुमार को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने ढाणी खूहवाली में पाइपलाइन का बिल पास करने के बदले सरपंच से 1.25 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी, जिसे बातचीत के बाद 1.10 लाख पर तय किया गया।
5 दिन से कर रहा था मांग
सरपंच ओमप्रकाश ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की, जिसके बाद डीएसपी अमित बैनीवाल की टीम ने नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से JE को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पाइपलाइन के पेंडिंग बिल भी बरामद हुए।
पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने और रिमांड की मांग की है।







































