सिटी बिग न्यूज | हिसार
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा हिसार द्वारा पी जी एस डी स्कूल में एक विशाल नि:शुल्क मेडिकल कैंप व खून की जाँच का कैम्प लगाया गया जिसमें लगभग 600 व्यक्तियों ने इस कैंप का लाभ उठाया।
इस कैंप में आंख, दांत व फिजियोथैरेपी के चिकित्सकों ने आए हुए मरीजों का इलाज किया व परामर्श दिया। शिविर के दौरान सफेद मोतियाबिंद के 20 ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया गया।
175 मरीजों की खून की जाँच जिसमें शूगर, कोलेस्ट्रोल व अन्य टेस्ट नि:शुल्क किए गए। स्कूल की प्रबंधक समिति ने भाविप विवेकानंद शाखा का धन्यवाद व्यक्त किया।
शाखा इस स्कूल में लगातार अपनी सेवाएँ दे रही हैं जिसमें शाखा बच्चों के स्कूल की सामग्री जैसे कापी, पेंसिल, स्कूल बैग इत्यादि, गर्म वस्त्र व स्वास्थ्य सुविधाएँ आदि समय समय पर मुहैया करवाती रहती है। स्कूल प्रबंधक कमेटी ने विवेकानंद शाखा व सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर शाखा की तरफ से शाखा अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया, शशि बुड़ाकिया, सुनीता बंसल, सुनील कुमारी, ख़ुशी राम गोयल, डॉक्टर करिश्मा सोनी, डॉक्टर विकास सहारण, डॉक्टर साहिल बजाज, पायल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।




































