सिटी बिग न्यूज | हिसार
जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट पूज्य श्रीश्री 1008 श्री हरिओम जी महाराज द्वारा हरियाणा में निकाली जा रही जागृति यात्रा शनिवार 4 जनवरी को मंगाली गांव के दादी गौरी मंदिर में पहुंचेगी। गांव में पहुंचने पर जागृति यात्रा का जोरदार स्वागत सत्कार किया जाएगा।
यात्रा के हिसार मण्डल संयोजक ज्योति प्रकाश कौशिक ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
इस अवसर पर उनके साथ दादी गौरी मंदिर के प्रधान चंद्रभान, राममेहर जोगी मंगाली, पवन राजपूत, मास्टर महेन्द्र कौशिक, सुशील कौशिक मंगाली, सुमित्रा मंगाली, माया देवी बिश्नोई, नीरू देवी, दादी गौरी मंदिर के मुख्य पुजारी पुष्कर गर्ग, श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाश शास्त्री, शनि मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्रद्धानाथ, बलराज सिंह, रविंद्र बिश्नोई, कन्हैया सिंह, योगेश कांटीवाल, डॉ. वीरेंद्र कौशिक, अशोक लाम्बा, रमेश सैन, मास्टर फ़कीरचंद, सत्यनारायण चेयरमैन, अमित शर्मा, पवन सैनी, सतीश बिश्नोई, श्रवण सैन, गुलाब सिंह, राजकुमार कौशिक, सुनील कुमार, रवि कौशिक, सुरेश शिल्ला आदि भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि हरिओम जी महाराज के सानिध्य में कुरुक्षेत्र के केशव (थीम) पार्क में आगामी 18 से 27 मार्च, 2025 तक नौ दिवसीय 1008 कुण्डीय शिव-शक्ति महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। जनकल्याण हेतु किए जा रहे इस पुण्यदायी आयोजन के लिए मंगाली वासियों को निमंत्रण देने 4 जनवरी शनिवार को स्वयं श्री हरिओम जी महाराज मंगाली आ रहे हैं।
मंगाली पहुंचने पर गुरु महाराज का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर यज्ञ सम्राट श्री हरिओम महाराज के सानिध्य में मंगाली के दादी गौरी मंदिर में एक दिवसीय 9 कुण्डीय यज्ञ व दिव्य महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।
दादी गौरी मंदिर मंगाली के प्रधान चंद्रभान ने बताया कि हरिओम जी महाराज द्वारा 4 जनवरी को सुबह 11 बजे 9 कुण्डीय यज्ञ किया जाएगा। इसके पश्चात गुरु महाराज अपने स्थानीय शिष्यों व अन्य श्रद्धालुओं के साथ मंगाली कि सभी पंचायतों में परिक्रमा करके ग्रामीणों को कुरुक्षेत्र के 1008 कुण्डीय महायज्ञ के लिए निमंत्रण देंगे। इसके पश्चात शाम को 6 बजे महाराज जी के द्वारा दादी गौरी मंदिर में ही दिव्य महा-आरती की जाएगी।







































