सिटी बिग न्यूज | हिसार
जवाहर नगर गली नं. 12 स्थित टेंडर फीट स्कूल के विद्यार्थियों ने बाल आश्रम में जाकर बच्चों के साथ क्रिसमस-डे का उत्सव मनाया। बच्चों ने वहां खूब मस्ती की व आश्रम के बच्चों को उपहार भी दिए।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानचार्या मीतू चांदीरामानी व स्कूल निदेशिका नर्मदा सिंह ने बच्चों को शेयरिंग करने के लिए प्रेरित किया।
नर्मदा सिंह ने कहा कि बच्चों में सामाजिक योगदान की भावना को बढ़ाने और त्यौहारों की सार्थकता के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। बाल आश्रम के प्रमुख ने स्कूल के बच्चों व स्कूल प्रशासन को धन्यवाद दिया।






































