हिसार की महिला रेडियोग्राफर ने अपने पति रेडिएशन थेरेपिस्ट पर लगाए गंभीर आरोप ,जैसे दहेज मांगने , प्रताड़ित करने और गर्भ अवस्था में जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने शामिल हैं। महिला की दो साल पहले ही शादी हुई थी। महिला ने बताया की शादी के बाद उसका जीवन हिंसा और तनाव ग्रस्त हो गया है।
शादी के बाद उत्पीड़न
जनवरी 2024 में हुई शादी के कुछ ही समय बाद, महिला ने बताया कि पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। सोने की कड़ी, मोटी अंगूठियाँ और चेन लाने की मांग थी। वह बताती है कि पिता की मौत के बाद उसकी माँ और नाना ने शादी के लिए लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए थे,फिर भी ताने जारी रहे।
विवाद, नौकरी छीनने के आरोप
महिला को कुछ महीनों बाद गुवाहाटी के AIIMS में नौकरी मिली, लेकिन उसका पति इससे नाराज होने लगा। पीड़िता का कहना है कि पति उसके चरित्र पर सवाल उठाता, धमकाता और उसकी कमाई पर नियंत्रण करना चाहता था। चेकबुक और डेबिट कार्ड अक्सर छीन लिए जाते थे और पैसे निकाल लिए जाते थे।
ससुराल पक्ष ने उस पर दबाव डाला कि वह हिसार में ही काम करे और गुवाहाटी की नौकरी छोड़ दे, ताकि उसकी कमाई पूरी तरह उनके पास जाए। उसने 2024 में AIIMS छोड़कर हिसार में रेडियोग्राफर की नौकरी की। उन्होंने कहा कि इससे उन्नति और करियर पर गहरा असर पड़ा।
गर्भावस्था में अधिक यातना
फरवरी 2025 में, महिला गर्भवती हो गई और डॉक्टरों ने उसे पूरे आराम की सलाह दी। ट्विंस गर्भवती थी। लेकिन दावा है कि पति-ससुराल वालों ने उसकी स्थिति को नहीं देखा। उसे खाना नहीं मिलता था, खाना खराब होता था और कमरे में भूखा रखा जाता था।
मुख्य आरोप यह है कि 3 सितंबर 2025 को पति ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जबकि डॉक्टरों ने स्पष्ट मना किया था। उसे अगले दिन प्रीमैच्योर सिजेरियन कराना पड़ा, जिससे उसे दो बेटियों का जन्म हुआ। बच्चा कमजोर था। पीड़िता का कहना है कि उनकी बेटियाँ होने पर ससुराल वालों ने सोने का कड़ा, चेन और दो लाख रुपए की मांग की और कहा कि उन्हें लड़का चाहिए था।

मायके वालों को भी पीटा
महिला ने दावा किया कि 29 अक्टूबर 2025 को जब उसकी मां उसे घर ले जाने पहुंची, उसके पति और सास ने उससे मारपीट की। लड़ाई में, उसकी मां का कान फट गया। 112 नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ। बाद में उसे उसके भाई और दोस्तों ने अस्पताल में ले जाया।
पुलिस जांच में पति पर लगाए गए आरोप सही निकले।
महिला ने HTM थाना हिसार में मामले की शिकायत की। पुलिस ने करीब तीन सप्ताह की जांच के बाद दहेज और मारपीट के आरोपों को सही पाया है।वहीं, सास और ससुर को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर क्लीन चिट मिली। BNS की धारा 85, 115, 316(2), 351(3) के तहत पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ASI की साजिश
पीड़िता ने PLA चौकी के ASI पर भी आरोप लगाया कि उसने आरोपी पक्ष का साथ देते हुए अस्पताल में बयान लेने के दौरान हल्का मामला दर्ज करने का दबाव बनाया। HTM थाने की टीम, जिसमें ASI कविता और महिला पुलिसकर्मी पूनम शामिल थीं, ने बाद में कई चरणों में विस्तृत जांच की।

HTM थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।







































