उकलाना | जननायक जनता पार्टी ने उकलाना हलके में संगठन विस्तार को नई गति देते हुए गुरुवार को अहम बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी और जिला प्रभारी अनिल बालकिया ने की। इस दौरान 7 दिसंबर को जुलाना में होने वाले पार्टी के आठवें स्थापना दिवस समारोह को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई और हलका स्तर पर नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया।
उकलाना की नई जेजेपी टीम घोषित
जिला प्रभारी अनिल बालकिया ने बताया कि पार्टी संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा से चर्चा के बाद उकलाना की नई कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई टीम जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत करेगी।
घोषित टीम में सुरेंद्र उर्फ काला सरपंच को हलका अध्यक्ष और नेकीराम श्योराण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही बलजीत बयानाखेड़ा, भगतु सिंह पनिहारी, नरेश श्योकंद संदलाना, दिलबाग सौथा, जेपी कुंडू फरीदपुर, जसबीर लितानी, सूरजभान ढाड, अनूप लाखट, सुभाष सुरेवाला और गजे सिंह बधावड़ को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जगजीत सिंह बने प्रधान महासचिव
सरदार जगजीत सिंह को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अमित सौथा, राजेश पहलवान, धौला मतलौडा, धर्मबीर बोबुआ, बिंदर बिठमड़ा, सुरेंद्र किरमारा, विजेंद्र कुंडू और संदीप कुंडू को महासचिव नियुक्त किया गया।
सचिव पद की जिम्मेदारी मुकेश रेड्डू, संजय बिश्नोई, संदीप सिहाग, कुलदीप बालक, सुखबीर वाल्मीकि, कुलदीप चहल, रामफल चमारखेड़ा, वीरेंद्र भेरियां, मनोज सहारण और जगबीर पूनिया को दी गई है।
इसके अलावा ओमप्रकाश उर्फ मंत्री को प्रचार सचिव, कुलदीप कंडूल को संगठन सचिव तथा कई अन्य कार्यकर्ताओं को सहसचिव, कोषाध्यक्ष और आईटी सेल से जुड़े पद सौंपे गए।
स्थापना दिवस को लेकर तैयारी तेज
बैठक में उपस्थित नेताओं ने बताया कि पार्टी आगामी स्थापना दिवस समारोह को लेकर गंभीरता से तैयारी कर रही है। अनिल बालकिया ने कहा कि ताऊ देवीलाल की विचारधारा पर आधारित जेजेपी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है और इसी वजह से विभिन्न दलों के कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जुलाना में होने वाले समारोह के लिए जिलेभर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं और हिसार जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेगे।
राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने भी तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से भारी भीड़ उमड़ेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण दे रहे हैं, जिससे कार्यक्रम को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है।







































