हिसार के हांसी में सदर बाज़ार में डरे रात तक चोरो ने क्लॉथ स्टोर को निशाना बनाकर लाखों का सामान चुरा लिया। ये चोरी की घटना कृष्णा जनरल स्टोर और उसके पास की दुकान आहूजा एम्पोरियम में घटी। दोनों दुकाने पास में होने के कारण पुलिस को संदेह है की ये एक ही गैंग का काम है।
छत से उतरकर दुकान में घुसे चोर
कृष्णा जनरल स्टोर में लगे सीसीटीवि कमरे में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज के अनुसार चोर रात लगभग 1 बजे छत की सीढ़ियों से निचे उतरे। इस के बाद उन्होंने दुकान का ताला तोडा और अंदर घुस गए।

दुकान मालिक पंकज ने बताया की दुकान के गल्ले में 1 से 1.5 लाख रूपए रखे थे। उन्होंने कहा की बाजार जैसे व्यस्त स्थान पर भी चोरी होना बेहद चिंताजनक बात है।
आहूजा एम्पोरियम से महंगे सूट गायब
थोड़ी-सी दुरी पर आहूजा एम्पोरियम को भी चोरो ने लुटा। दुकान मालिक कृष्ण चंद्र ने बताया की उसकी दुकान से महंगे सूट और कुछ नकदी चोरी हुई है। अभी के दिनों बाजार चोरी के केस लगातार बढ़ रहे है , जिससे व्यापारी चिंताग्रस्त हैं।
पुलिस घटना स्थल पर , फिंगरप्रिंट टीम जुटी
सुचना मिलने पर DSP विनोद शंकर , थाना इंचार्ज सुखजीत सिंह और पुलिस दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों दुकानों को देखा और सैंपल टीम बुलाकर सैंपल उठाए। पुलिस सीसीटीवि फुटेज के जरिये चोरो तक पहुँचने का प्रयास क्र रही है।
व्यापारी बोले रात को गश्त बढ़ाओ
दुकानदारों ने कहा की मुख्य बाजार में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगता है। व्यापारियों ने पुलिस से मांग की है – हाईवे , मार्किट और रियाइशी इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओ से बचा जा सके।




































