हिसार में लगातार साइकिल चोरी की बढ़ती शिकायत को देखते हुए PLA पुलिस चौकी ने स्पेशल टीम तैयार कर जाँच शुरू की। जाँच में टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई, उन्होंने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनूप ने बताया कि 8 नवंबर को साकेत कालोनी के रहने वाले संधू ने सिविल लाइन थाना हिसार में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था की कैमरी रोड स्थित शूटिंग अकादमी के आगे से उनकी साईकिल चोरी हो गई ।
स्पेशल दल की जाँच – पड़ताल , आरोपी रिंकू अरेस्ट
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक स्पेशल दल का गठन किया। दल ने तकनिकी और पारम्परिक तरीको के सहारे जाँच शुरू की। साईकिल जाँच के समय पुलिस ने मंगली खास के रहने वाले रिंकू को साईकिल चोरी के शक में पकड़ा। आरोपी से पूछताछ में उसने इस चोरी और बाकि जगह पर हुई चोरी को भी स्वीकार किया।
8 साइकिलें मिली और आगे की कार्रवाई जारी
आरोपी के बताई गई जगह पर पुलिस ने चोरी की गई 8 साइकिलें बरामद कीं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन साइकिलों को उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिया जाएगा।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में हाज़िर किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अदिकारियों ने बताया की अभी आगे की कार्रवाई जारी है। अब ये पता लगाना है की आरोपी इन चोरियों को अकेला करता था या इसमें इसके साथ कोई और भी शामिल है।







































