हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने चार बदमाशों की सरेआम परेड निकालकर सख्त संदेश दिया है — अपराध किया तो अब बेइज्जती तय है।
ये वही बदमाश हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले ट्रांसपोर्ट ऑफिस में घुसकर सरपंच पति और ट्रांसपोर्टर हरीश कुमार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और धमकी दी थी कि पैसे न देने पर उनकी बसों को आग के हवाले कर दिया जाएगा।
🔥 सिर मुंडवाकर, हाथ जोड़वाकर घुमाया गया बाजार 
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और सोमवार को उनका सिर मुंडवाकर अंबेडकर चौक से बस स्टैंड मार्केट तक परेड करवाई।
बदमाशों को भीड़ के बीच हाथ जोड़कर चलते हुए देख लोग हैरान रह गए।
पुलिस के इस एक्शन की पूरे इलाके में चर्चा है — किसी ने इसे “कड़ा संदेश” कहा तो किसी ने “कानून की वापसी”।
💰 “हर महीने एक करोड़ दो, नहीं तो बसें जलेंगी”
घटना 26 अक्टूबर की है।
पोसवाल चौक स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में बैठे हरीश कुमार के पास रवि नामक युवक अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा।
ऑफिस में घुसते ही बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर मेज पर रख दी और कहा —
“अगर बसें चलानी हैं, तो हर महीने एक करोड़ दो… वरना बसें भी जलेंगी और तुम भी।” 
हरीश कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
🧾 कंपनी और केस की पूरी कहानी
हरीश कुमार की कंपनी श्याम देवल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड विभिन्न प्राइवेट कंपनियों में कर्मचारियों को लाने-ले जाने की बस सेवा देती है।
उन्होंने सचिन नाम के व्यक्ति की जमीन पर ऑफिस किराए पर ले रखा था, यहीं से बदमाशों ने रंगदारी मांगने की वारदात की।
हरीश की शिकायत पर पुलिस ने रवि और उसके तीन साथियों पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया —
भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(5), 111(4), 351(3), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59।
👮♂️ DSP बोले – चारों दोस्त, कई मामलों में पहले से वांछित
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में
मुंडनवास के रविंद्र उर्फ रवि,
मनोज,
राजस्थान के खैरथल जिले के रायपुर जाटान निवासी रविंद्र,
और आलामपुर ढाणी के हंसराज शामिल हैं।
चारों दोस्त हैं और इन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मुख्य आरोपी रवि को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है।
🕶️ गैंगस्टर हवा सिंह का भाई निकला आरोपी
इस केस में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रवि, कुख्यात गैंगस्टर हवा सिंह का भाई है।
हवा सिंह पर हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।
वह हाल ही में 17 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन भाई की करतूत सामने आने के बाद उसकी पैरोल रद्द कर दी गई और उसे वापस जेल भेज दिया गया।
रेवाड़ी पुलिस के इस सख्त एक्शन ने साफ कर दिया है —
अब रंगदारी या धमकी नहीं चलेगी,
कानून हाथ में लिया, तो सिर मुंडवाकर परेड तय है।



































