सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार के वरिष्ठ भाजपा नेता रामनिवास राड़ा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिवस पौधारोपण कर मनाया। उन्होंने शहर के अनेक पार्कों में त्रिवेणी, बड़, पीपल, आम, जामुन आदि के अनेक फलदार व छायादार पौधे लगाए।
उन्होंने महाराजा शुरसेन सैनी पार्क, श्री श्याम पार्क, मुल्तानी चौक पार्क, शांति नगर पार्क, चंदुलाल गार्डन पार्क, मधुबन पार्क, ऑटो मार्किट जिंदल पार्क, श्री शिवाजी पार्क व मिलगेट जिंदल पार्क में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर रामनिवास राड़ा ने मनोहर लाल खट्टर की दीर्घायु एवं उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास में मनोहर लाल खट्टर का विशेष योगदान है जिन्होंने ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ का नारा देकर बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को समान समझते हुए हरियाणा में समग्र विकास कार्य करवाए।
प्रदेश में ‘खर्ची-पर्ची’ के सिस्टम को खत्म करके उन्होंने हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ शासन चलाया और प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए।
उनके प्रयासों से प्रदेश के लाखों युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियों मिलीं। उनका व्यक्तित्व प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। अब वे केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा व परिश्रम से निभा रहे हैं। रामनिवास राड़ा ने कहा कि हम ईश्वर से उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।







































