सिटी बिग न्यूज | हिसार
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा भाजयुमो ने आज शहर के अनाज मंडी चौक पर कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाकर विरोध प्ररर्शन व रोष व्यक्त किया। यह पुतला दहन भाजयुमो के जिला अध्यक्ष हर्ष बमल के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर हर्ष बामल ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है जिसके विरोध में कांग्रेंस पार्टी द्वारा बेबुनियाद विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
ये विरोध प्रदर्शन न केवल कानून व लोकतंत्र का अपमान हैं बल्कि कांग्रेस पार्टी द्वारा गांधी परिवार को जांच से बचाने का राजनीतिक नाटक है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है कि कांग्रेस ने ईडी अधिकारियों को धमकाया, दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किए और जांच प्रक्रिया में व्यवधान डाला। यह सीधा-सीधा न्याय में बाधा डालने का अपराध है। जांच एजेंसियों और संवैधानिक संस्थाओं को धमकाना देश के कानून और लोकतंत्र का अपमान है।
हर्ष बामल ने कहा कि यह सिर्फ वित्तीय गड़बड़ी का मामला नहीं है यह देश के राजनीतिक वंश की जवाबदेही का भी क्षण है जिसने दशकों तक संस्थानों, सार्वजनिक धन और राष्ट्रीय विरासत को अपनी निजी संपत्ति समझा। यह मामला साफ दर्शाता है कि कैसे गांधी परिवार ने कांग्रेस पार्टी के ढांचे का उपयोग कर निजी धन अर्जित किया और देश की जनता को धोखा दिया, जबकि वे स्वयं को लोकतंत्र का रक्षक बताते रहे।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि एजेएल की संपत्ति का उद्देश्य पत्रकारिता और जनसेवा था लेकिन कांग्रेस ने इसे गांधी परिवार की रियल एस्टेट कंपनी में बदल दिया। स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा खड़ी की गई संस्थाओं को निजी लाभ के लिए कब्जा करना, उनके बलिदान का अपमान है। कांग्रेस अब कोई लोकतांत्रिक पार्टी नहीं, बल्कि एक पारिवारिक उद्यम बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि देश में कानून सर्वोपरि है कोई वश नहीं। कांग्रेस पार्टी को समझना होगा कि कोई भी संविधान से ऊपर नहीं है। नरेंद्र मोदी के नए भारत में कानून सबके लिए समान है चाहे वह आम नागरिक हो या पूर्व प्रधानमंत्री का परिवार। ईडी ने केवल दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और शेयरहोल्डिंग के आधार पर कार्रवाई की है- यह राजनीतिक बदले की नहीं बल्कि साक्ष्य आधारित कार्रवाई है। यदि राहुल गांधी निर्दोष हैं, तो उन्होंने ईडी के सम्मन से बार-बार बचने की कोशिश क्यों की? उन्हें किसी प्रकार के विरोध की बजाय जांच व कार्यवाही में सहयोग करना चाहिए।
बामल ने कहा कि कांग्रेस बार-बार राजनीतिक बदले की भावना का झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। यदि इस मामले में सब कुछ पारदर्शी है तो कांग्रेस पार्टी यंग इंडिया और एजेएल के वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करें।
उन्होंने कहा कि एजेएल की संपतियां पत्रकारिता और लोकतंत्र की सेवा के लिए थीं, न कि गांधी परिवार की निजी संपत्ति। स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दान की गई संपत्तियों को एक वंशवादी परिवार की निजी संपत्ति में बदल दिया गया, जो अपनी ही पार्टी की मूल भावना को भूल गया है। कांग्रेस अब एक राष्ट्रीय आंदोलन नहीं, बल्कि एक पारिवारिक संस्था बन गई है।
ईडी की चार्जशीट सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं यह नए भारत की चेतना का प्रतीक है। अब देश भ्रष्टाचार, विशेषाधिकार और संस्थाओं पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। कानून सर्वोपरि है, और इस मामले में न्याय जरूर होगा। हर्ष बामल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जांच से बचने के लिए राजनीतिक हथकंडे अपनाने की बजाय कानून व न्यायिक प्रणाली में विश्वास करते हुए जांच में सहयोग करना चाहिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय धुंधवाल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष गगन शर्मा, एडवोकेट नरेश, जिला महामंत्री वीरेंद्र मेहता, जिला उपाध्यक्ष विनोद चौनोट, जिला सचिव बबलू कुलचनीय, जिला सचिव प्रवीण गुरी, मंडल अध्यक्ष आदित्य एलाबादी, मनबीर शर्मा, राजवीर नैन, दीपक श्योराण, अजय बेनीवाल, विकास शर्मा, साहिल टाक व मुकेश आदि मौजूद थे।







































