सिटी बिग न्यूज | हिसार
बुधवार को भाजपा के प्रवीण पोपली ने हिसार के नए मेयर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। नगर निगम कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने माथा टेककर प्रणाम किया और पदभार ग्रहण किया।
इस मौके पर भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और जिला अध्यक्ष आशा खडड़ समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मेयर ने शहर को आदर्श बनाने का वादा किया और मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने की बात कही।
https://www.facebook.com/CityBigNews/videos/635701795946213
प्रॉपर्टी टैक्स और बेसहारा पशुओं के सवालों पर दिया टालमटोल जवाब
पत्रकारों ने जब ट्रैफिक जाम, प्रॉपर्टी टैक्स और बेसहारा पशुओं की समस्याओं पर सवाल किए, तो मेयर ने इन्हें टालते हुए कहा कि सभी मुद्दों के समाधान के लिए रोडमैप तैयार है, जिसे बाद में सार्वजनिक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को लेकर 50-60% आईडी ठीक कर दी गई हैं, और शेष समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा।
मेयर पोपली ने प्राथमिकता के रूप में सीवरेज और पानी की समस्याओं को हल करने की बात कही। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा। निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत योजना बनाई जाएगी, जिसे जनता के सामने पेश किया जाएगा।







































