सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार जिले के हांसी के गांव सुल्तानपुर में एक युवक अपने भाई के साले की पत्नी को लेकर फरार हो गया। साथ ही वह घर से 30 हजार रुपए नकद और बैंक से 50 हजार रुपए भी निकालकर ले गया। परिजनों ने जब दोनों का कोई सुराग नहीं पाया तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
अनिल के अनुसार, उसके साले नितिन की पत्नी प्रीति 15 मार्च को उनके घर आई थी। लेकिन 18 मार्च को वह उसके छोटे भाई सोनू के साथ लापता हो गई। प्रीति की शादी 8 साल पहले फरीदाबाद में हुई थी, लेकिन पति से अनबन के कारण वह मायके आ गई थी।
अनिल ने बताया कि उसने मेहनत से जो पैसे कमाए थे, उन्हें सोनू निकालकर ले गया। सोनू 12वीं तक पढ़ा है और भाई की हलवाई की दुकान पर काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।







































