सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा के हिसार जिले में बोर्ड परीक्षा में नकल का अनोखा मामला सामने आया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मतलोडा में 10वीं की परीक्षा के दौरान एक छात्र के बड़े भाई को पकड़ा गया, जो अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था।
पुलिस ने पकड़ा शक के आधार पर
परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोपहर 3:15 बजे एक युवक को स्कूल के बाथरूम के पास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा। पूछताछ में पता चला कि वह शुभम है, जिसकी जगह उसका भाई सचिन परीक्षा दे रहा था।
पहले शुभम ने खुद को बोबुआ, हिसार का रहने वाला बताया, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने सच कबूल लिया। उसने रोल नंबर 1025234548 पर अपने भाई को परीक्षा में बैठाया था।
कड़ी कार्रवाई होगी
ASI सज्जन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन पर हरियाणा पब्लिक एग्जामिनेशन प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मींस एक्ट 2021 समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि परीक्षा में धांधली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।







































