सिटी बिग न्यूज | हिसार
ओडीएम महाविद्यालय में आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को शेयर बाजार और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में बीएसई के विशेषज्ञ रोहिन रल्हन ने छात्राओं को स्टॉक मार्केट के बुनियादी सिद्धांतों, निवेश रणनीतियों और वित्तीय प्रबंधन के बारे में बताया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रतिमा कुमार ने बताया कि इस तरह के सेमिनार छात्राओं के वित्तीय प्रबंधन को बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसके बाद बी एस ई से रोहिन रल्हन ने शेयर बाजार की कार्यप्रणाली, स्टॉक एक्सचेंज सेंसिटिव इंडेक्स (सेंसेक्स), इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ), निवेश जोखिम और ट्रेडिंग तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। सेमिनार के दौरान छात्राओं ने शेयर बाजार से जुड़ी कई जिज्ञासाएं व्यक्त कीं और विशेषज्ञों ने उनके सवालों के जवाब दिए।
खासकर, कैसे निवेश शुरू करें, कम जोखिम में अधिक लाभ कैसे कमाया जाए और स्टॉक मार्केट में ट्रेंड को कैसे पहचाना जाए जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ अजीत सिंह ने कहा कि भविष्य में भी ओडीएम महाविद्यालय में ऐसे सेमिनार आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्राओं को वित्तीय जागरूकता और करियर संबंधी नई जानकारी मिलती रहे। इस सेमिनार के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने बी एस ई विशेषज्ञ रोहिन रल्हन का आभार प्रकट किया और छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी ताकि आर्थिक जोखिम से खुद को व समाज को बचाया जा सके।







































