सिटी बिग न्यूज | हिसार
स्मॉल वंडर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों का ओलंपियाड परिणाम घोषित किया गया जिसमें साईंस व इंग्लिश ओलंपियाड विषयों में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
इसमें मेडल साईंस ऑफ डिस्टिंक्शन का गोल्ड मेडल कक्षा 3 की ध्रुविका ने प्राप्त किया। इसी क्रम में गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस इन साईंस में सानवी सिंह, संचित, पीहू, सवीत, अरनव, वरोनिका, काव्या, अनमोल, जिंकल, मायरा मलिक, प्रतीक, यासमिन व पार्थ यादव को मेडल व सर्टिफिकेट दिए गए।
इंग्लिश ओलंपियाड में गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस से यानवी, सानवी सिंह, वनालिका, ध्रुविका, असमिता, प्रतीक, राघव, लवन्या, पार्थ यादव व निष्ठा को मेडल व सर्टिफिकेट से नवाजा गया। जनरल नॉलेज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस से पार्थ यादव, परक्षित व शिवांश को मेडल व सर्टिफिकेट से नवाजा गया।
विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत व उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ओलंपियाड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है जिससे उनके अभिभावक व अध्यापिकाएं बधाई के पात्र हैं। प्रधानाचार्य तरुण कुहाड़ सभी छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्हें बधाई द व अगले एग्जाम में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।







































