सिटी बिग न्यूज | हिसार
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा हिसार में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के तीन दिवसीय आध्यात्मिक ‘स्वर्णिम भारत अनुभूमि महामेला’ का आयोजन किया जा रहा है इस मेले में तनाव को मापने वाली ‘पिप स्ट्रैस ट्रेकर’ मशीन भी होगी जो हमारे तनाव का स्तर बताएगी।
यह जानकारी देते हुए हिसार केंद्र की संचालिका बहन बी.के. रमेश कुमारी ने बताया कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति तनाव में है। वह जीवन में शांति सुकून चाहता है। तनाव से मुक्ति का एक ही रास्ता है वह ध्यान (मैडिटेशन) है।
मेडिटेशन को दिनचर्या में अपनाकर जीवन में बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मैडिटेशन के बाद तनाव का लेवल कितना कम हुआ। यह प्रैक्टिल में मशीनों द्वारा चैक किया जा सकता है।
‘पिप स्ट्रैस ट्रैकर’ मशीन द्वारा पहले तनाव का लेवल चैक किया जाता है फिर 30 मिनट के मेडिटेशन के अभ्यास के बाद इस मशीन के द्वारा दोबारा चेक किया जाता है जिससे साफ पता चलता है कि राजयोग अभ्यास (मेडिटेशन) से तनाव के लेवल में काफी कमी आती है।
उन्होंने बताया कि यह मशीन हिसार के पुराना गवर्नमैंट कॉलेज मैदान में 28 फरवरी से 2 मार्च तक प्रतिदिन 10 से रात्रि 8 बजे तक होने वाले प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ‘स्वर्णिम भारत अनुभूति महामेला’ में लगाई जाएगी ताकि आम जनमानस इसका फायदा उठाकर अपने जीवन को परवर्तित कर सके। इस मेले मेंं लोगों को अनोखे और प्रेरणादायक अनुभव मिलेंगे।




































