सिटी बिग न्यूज | हिसार
जय भीम आर्मी के चेयरमैन संजय चौहान ने एचकेएसडी गल्र्स सीनियर सैकेंडर स्कूल पर ‘अपार’ आई डी बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा ‘अपार’ एक स्वैच्छिक दस्तावेज है इसके लिए कोई अनिवार्यता नहीं इसकी पुष्टि आरटीआई के माध्यम से हुई है।
लेकिन एचकेएसडी गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल इसे अनिवार्य बताते हुए बच्चों को बोर्ड के एग्जाम में नहीं बैठने देने की धमकी दे रहा है जो कि सरासर गलत है।
संजय चौहान ने कहा कि भारत सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक बच्चे की अपार आईडी बनवाना बच्चे के माता-पिता की इच्छा पर निर्भर है वह बनवाना चाहें तो बनवा सकते हैं।
सरकार द्वारा इसे मेंडेटरी नहीं किया गया है लेकिन शहर के सभी स्कूल बच्चों के माता-पिता पर दबाव बनाकर कन्सेंट फार्म भरवाकर बच्चों की अपार आईडी बनवा रहे हैं।
संजय चौहान शिक्षा विभाग व सरकार से ऐसे स्कूलों पर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि स्कूलों द्वारा इसे बाध्य किया जाना गलत है और जो स्कूल ऐसा कर रहे हैं उन पर सरकार व विभाग द्वारा कार्यवाही की जाए क्योंकि आरटीआई में सरकार की ओर से सूचना दी गई है कि अपार आईडी स्वैच्छिक है अनिवार्य नहीं है।
संजय चौहान ने कहा कि स्कूल बच्चों के अभिभावकों पर इसके लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं बना सकते। उन्होंने बताया कि एचकेएसडी गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल प्रशासन द्वारा उनकी पुत्री की ‘अपार’ आईडी के कन्सेंट फार्म पर साइन करने के लिए मुझे स्कूल में बुलवाया गया।
संजय चौहान ने अपने बच्चे की आईडी बनवाने से स्पष्ट मना करते हुए कहा कि ‘अपार’ बनवाना मैंडेटरी नहीं है और यह आईडी बच्चे के भविष्य के लिए सेफ है या नहीं इस पर मुझे संशय है।
स्कूल के अध्यापकों द्वारा कहा गया कि अगर आप अपने बच्चे की अपार आईडी नहीं बनवाएंगे तो उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। इसके अलावा लगभग सभी स्कूलों द्वारा यह अवैध दबाव बनाया जा रहा है। इस पर प्रशासन एवं शासन संज्ञान ले और स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी करे कि अभिभावकों पर इसके लिए दबाव ना बनाया जाए ताकि विद्यार्थी व अभिभावक परेशान न हों।









































