सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा के हिसार जिले में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को भी उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए गए।
कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कृष्ण सिंगला टीटू, हनुमान ऐरन, बीर सिंह खालिया, छत्रपाल सोनी, अश्वनी शर्मा, रवि भूटानी, अशोक गोयल मंगालीवाला, दलजीत पंघाल, अमित ग्रोवर, अरविंद शर्मा, सतीश भाटिया, गुरप्रीत सिंह, मदन लाहोरिया, मीरा लोट और सुरेश गोयल ने आवेदन किया।
कांग्रेस प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने बताया कि जल्द ही पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी और चुनाव घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा। इसके लिए झज्जर विधायक गीता भुक्कल की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है, जो जनता से सुझाव लेकर घोषणा पत्र तैयार करेगी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना रिश्वत के सरकारी कार्य नहीं होते।
प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं, सड़कें टूटी हुई हैं और सफाई व्यवस्था खराब है। कांग्रेस का मेयर बनने पर इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।







































