सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा में बिश्नोई समाज ने नीलगाय को मारने की अनुमति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह मार्च बिश्नोई मंदिर से शुरू होकर लघु सचिवालय तक पहुंचा, जहां सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
बिश्नोई समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वन्य जीवों के साथ सदियों से सामंजस्य बनाकर रहने की परंपरा रही है। उन्होंने सरकार से नीलगायों को अन्य जंगलों में स्थानांतरित करने, नसबंदी करने और किसानों को मुआवजा देने जैसे वैकल्पिक समाधान सुझाए।
प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नर नीलगायों को मारने के प्रावधान को वापस लेने की मांग की गई।







































