सिटी बिग न्यूज | हिसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में 1-2 फरवरी को 33वीं हरियाणा स्टेट मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में जयकुमार शर्मा, 62 वर्षीय मास्टर एथलीट, ने अपने आयु वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 400 मीटर में रजत पदक, और 200 मीटर में कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
यह उनकी एक और उल्लेखनीय उपलब्धि है। जयकुमार शर्मा विभिन्न मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिताओं में अब तक 110 मेडल जीत चुके हैं। उनका चयन राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 4 से 9 मार्च तक बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी।







































